गभाना: गभाना में महराणा प्रताप की जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने रक्तदान शिविर का आयोजन कराया
गभाना में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कस्बे के शारदा मैरिज होम में आयोजित इस शिविर में 50 रक्तवीरों ने रक्तदान कर करीब 200 लोगों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया।