सीकर जिले के पलसाना कस्बे में शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शनिवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह राठौड़ प्रादेशिक परिवहन अधिकारी थे। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां प्रदान की और यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया।