मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के कांटा मलाही गांव से बाइक पर पांच लीटर चुलाई शराब लेकर जा रहे धंधेबाज को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए शराब कारोबारी का पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर का शंकर कुमार बताया गया है।