कर्वी: रैपुरा गढ़चपा पहरतरा पुरवा के ग्रामीणों ने वन विभाग पर घर गिराने का आरोप लगाया, प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
रैपुरा गढ़चपा के पहरतरा पुरवा में वन विभाग पर ग्रामीणों ने उनका घर गिराए जाने का आरोप लगाया है।और आज रविवार की सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वह यहां पर 2/3 पीढ़ियों से रह रहे है। इसके पहले कोई भी अधिकारी नहीं आया पर अब वन विभाग द्वारा उनका घर गिराया जा रहा है,और उन्हें रहने नहीं दिया जा रहा है।