कुलमड़ी जोड़ के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक चालक कालू गिर पिता मगन गिर की मौत हो गई। इस मामले में आगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फरियादी दशरथ गोस्वामी निवासी ग्राम लाला की शिकायत पर पिकअप वाहन क्रमांक MP 41 GA 3304 के चालक के विरुद्ध शनिवार रात करीब 9 बजे मामला दर्ज किया गया।