ग्राम मंगवालिया से एक महिला अपने तीन वर्षीय बालक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मंगवालिया निवासी चांदनी, पति शिवनारायण, उम्र 25 वर्ष अपने तीन वर्षीय बेटे को लेकर कहीं चली गई है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले की जानकारी सूचना कर्ता देवी सिंह, पिता पूरा जी यादव द्वारा पुलिस को दी गई।