ललितपुर: नेशनल हाईवे 44 खिरकापुरा तिराहे के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दुर्घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत NH 44 हाईवे खिरकापुरा तिराहे पर घर लौट रहे बाइक सवार को हाईवे के पास तेज का रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में खिरकापुरा निवासी 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। दुर्घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।