बैतूल नगर: "तेज रफ्तार बोलेरो का कहर! ड्यूटी से लौट रहे 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम"होगा पोस्टमार्टम
बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के भोगीतेड़ा नहर स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार देर रात 11.30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक राजपूत, पिता शंकर सिंह राजपूत, निवासी ग्राम जोड़किया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बडोरा स्थित गैलोरी पेट्रोल पंप पर कार्यरत था और ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट