इटावा: सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप,FIR दर्ज करवाने को भटक रहे परिजन
Etawah, Etawah | Sep 17, 2024 बीते शुक्रवार को फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय प्रीति पत्नी सत्यनारायण निवासी कटरा लाखापुरा की हालत अचानक बिगड़ने पर ससुरालीजनों ने सैफई मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया था जहाँ उसकी मौत हो गयी, मृत महिला के परिजनो ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है और परिजनों का आरोप है कि पुलिस के चक्कर काटने के बाद भी पुलिस ने उनकी FIR दर्ज नहीं की।