मंदसौर: मंदसौर जिला अस्पताल में गेट पर वेतन को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, ठेकेदार पर शोषण के आरोप
मंदसौर जिला चिकित्सालय में 9 जून को आउटसोर्स कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर कम वेतन मिलने का आरोप लगाया,कर्मचारियों ने ठेकेदार पर शोषण और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने की बात कही,उचित वेतन व समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी,