नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में पुलिस ने 14 सटोरियों को किया गिरफ्तार नगदी ओर मोबाइल किए जप्त
सोमवार को कोतवाली पुलिस ने शहर में अवैध सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सब्जी मंडी, मीनाक्षी चौक, बालागंज, जय स्तंभ चौक, गुप्ता ग्राउंड और बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से रु1 लाख 28हजार नकद, 3 मोबाइल फोन और करीब 2 लाख रुपए की सट्टा पर्चि जप्त की।