मेदिनीनगर (डालटनगंज): हमीदगंज में छत से गिरकर राजमिस्त्री हुआ गंभीर रूप से घायल, मेदिनीनगर अस्पताल में चल रहा इलाज
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला में रविवार की सुबह करीब 10बजे एक दर्दनाक हादसे में राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बिहार के रिश्यप थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रियम बिगहा गांव निवासी 40 वर्षीय विकास पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विकास पासवान मेदिनीनगर में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। रविवार को वह हमीदगंज मोहल