पन्ना: "डॉक्टरों की सामूहिक छुट्टी बनी मरीज की मौत का कारण? जिला अस्पताल में तीन घंटे तड़पता रहा मरीज, परिजनों का फूटा गुस्सा"
Panna, Panna | Jun 11, 2026 पन्ना जिला चिकित्सालय में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। डॉक्टरों की सामूहिक छुट्टी और सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता की कार्यशैली के चलते समय पर इलाज न मिलने से एक गंभीर मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज तीन घंटे तड़पता रहा। घटना के बाद कांग्रेस नेता स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी सहित परिजनों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।