लाडपुरा: कोटा बजरंग नगर इलाके में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग के आठ दमकल पहुंची मौके पर
Ladpura, Kota | Jun 3, 2024 कोटा बजरंग नगर इलाके में सोमवार को लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की आठ दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। वहीं आग को बुझाने में करीब 2 घंटे से भी अधिक का समय लगा।