नागौर: बीकानेर रोड पर बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण एक्सईएन ने किया
Nagaur, Nagaur | Dec 20, 2024 बीकानेर रोड पर बन रहे ओवरब्रिज का एक्स ईएन ने किया निरीक्षण। जानकारी अनुसार एक्स ईएन दीपक परिहार ने शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे जिला मुख्यालय पर बन रहे बीकानेर फाटक के ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। आपको बता दे कि यह ओवर ब्रिज पिछले 7 साल से निर्माणाधीन है। वहीं अब इस ओवरब्रिज का काम तेज गति से चल रहा है। इसको लेकर कई बार नागौर शहर के लोगों ने आंदोलन किए थे।