नागौर: जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने शहर के रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Nagaur, Nagaur | Dec 20, 2024 नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने आज शुक्रवार को शहर के रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान सर्दी के मौसम को देखते हुए रैन बसेरों में बेसहारा लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ नागौर एसडीएम गोविंद भिंचर भी मौजूद रहें।