जबलपुर: अयोध्या मंदिर चंदा चोरी विवाद-MPSU का 'अंतिम यात्रा' जुलूस
राम मंदिर चंदे में कथित धांधली के आरोपों को लेकर संस्कारधानी जबलपुर की सियासत अचानक खौल उठी है। मध्य प्रदेश छात्र संघ (MPSU) ने इस मामले को लेकर सीधे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमानिया गेट से मालवीय चौक तक निकाले गए एक बेहद आक्रामक और अनोखे विरोध मार्च में कार्यकर्ताओं ने 'अंतिम यात्रा' जुलूस निकालकर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रद