अमरोहा: अमरोहा देहात थाना इलाके के गांव डाइडेरा गांव के नूतन यादव ने इंटर में प्राप्त किया प्रदेश में पांचवा स्थान
Amroha, Amroha | Apr 20, 2024 अमरोहा देहात थाना इलाके के गांव डाइडेरा के रहने वाले नूतन यादव ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त किया है। नूतन यादव ने गांव के ही भारत माता इंटर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई की है। शनिवार को यूपी बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी किया तो नूतन यादव ने पूरे प्रदेश में 500 अंको में से 485 अंक हासिल किए है।