शाहपुरा: खेत में फसल की जगह मिली 118 ट्रॉली रेत माइनिंग विभाग ने जब्त किया अवैध स्टॉक, शहपुरा, चरगवां में कार्रवाई
जबलपुर जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के चलते बुधवार को माइनिंग विभाग ने शहपुरा और चरगवां क्षेत्र से करीब 118 ट्रॉली रेत का स्टॉक जब्त किया है। रेत का यह स्टॉक अवैध रूप से खेत में किया गया है। मौके पर इस रेत के मालिक का पता नहीं चल सका है, वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि