पताही: देवापुर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, घटना से पूरे गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
पताही प्रखंड के देवापुर पंचायत अंतर्गत देवापुर गांव में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव के ही नीरज कुमार मिश्रा की पत्नी 30 वर्षीय प्रिया कुमारी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी अपने दल-बल के साथ पहुंचीं और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।