अशोकनगर की जिला जेल में सोमवार को दोपहर 3:30 गीता जयंती के अवसर पर श्रीमद् भागवत गीता का पाठ किया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण के छायाचित्र की पूजन की गई तत्पश्चात गीता के 15वें अध्याय को सुनाया और उसके महत्व के बारे में बताया गया। जिला जेल के बंदियों को गीता जयंती के अवसर पर श्रीमद् भागवत गीता का पाठ सुनाया।