खरगोन के खंडवा रोड स्थित गोपालपुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह 8 बजे एक पुलिस आरक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रवि कन्नौजे के रूप में हुई है, जो डीआरपी लाइन में पदस्थ थे। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह अत्यधिक शराब का सेवन मानी जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।