धौलपुर: शार्ट सर्किट से कंप्यूटर सेंटर में लगी भीषण आग, बच्चों में मची अफरा-तफरी, करीब दो लाख रुपये के कंप्यूटर जलकर खाक
धौलपुर शहर के महाराणा स्कूल के पास मौजूद सिया कंप्यूटर केंद्र पर आज शनिवार को विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से कम्प्यूटर सीख रहे बच्चों में अफरा तफरी मच गई.आग की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग हादसे में कंप्यूटर सेंटर पर दस कंप्यूटर,की बोर्ड,माउस और अन्य सामान जल कर ख़ाक हो गया हैं.साथ दीवारों में भी दरारें आ गई हैं.