धौलपुर: बसईया लालू गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत
धौलपुर जिले के दिहोली थाना क्षेत्र के बसईया लालू गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेत जोतने जा रहे एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मेवाराम पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी बसईया लालू थाना दिहोली के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र राहुल ने पुलिस में दी रिपोर्ट मे