बाबई: चीचली में विवाद के चलते आरोपी ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बुधवार को 7 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी रक्षा पति नितिन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी राजेंद्र पिता स्वर्गीय नारायण ने फरियादी महिला से ग्राम चीचली में उसके घर के सामने उससे गाली-गौजकर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।