कियूल-झाझा रेलखंड स्थित चौरा हॉल्ट के समीप एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के गेनाडीह निवासी राजेश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। उक्त जानकारी गुरुवार को 10:30 बजे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक चलती ट्रेन से किसी कारणवश अचानक नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं।