हैदरगढ़: इब्राहिमाबाद माइनर की पटरी कटी, मेंथा की फसल डूबी, ईंट उद्योग भी प्रभावित हुआ
कोठी क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे नवाबगंज रजबहा से निकली इब्राहिमाबाद माइनर की पटरी कट गई। इससे झबियापुर गांव के समीप करीब 20 बीघा मेंथा की फसल पानी में डूब गई है। बेमौसम बारिश के कारण पहले से ही खेतों और ईंट पथाई फड़ों पर पानी जमा था। नहर का पानी आने से स्थिति और बिगड़ गई, जिससे ईंट उद्योग को भी भारी नुकसान हुआ है।