मोरनी: मोरनी चंडी मंदिर रोड पर पैदल जा रहे व्यक्ति को कार चालक ने मारी टक्कर, घायल व्यक्ति पीजीआई में भर्ती
मोरनी से चंडी मंदिर रोड पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कार चालक ने टक्कर मार दी। मिली जानकारी अनुसार, सुरेश नामक व्यक्ति पैदल जा रहा था। तभी अचानक मोरनी की तरफ से एक कार चालक तेजी से अपनी कार को चलाते हुए आया और पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति सुरेश का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।