परसिया: चौकी मोहल्ले में सरिए से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, नशे में चालक, बाइक-स्कूटी क्षतिग्रस्त
परासिया छिंदवाडा मुख्य मार्ग पर चौकी मोहल्ले में टीवीएस एजेंसी के समीप अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली सडक पर पलट गई। घटना बुधवार को सुबह साढे दस बजे की है। भीड भरे यातायात वाले इस मार्गपर एक बडी दुर्घटना टल गई। हालांकि सडक के किनारे खडी बाईक और स्कूटी को नुकसान पहंुचा है।स्कूटी का हैंडल, हैडलाईट, और सामन के हिस्से को नुकसान पहंुचा। बाईक को भी गंभीर नुकसान हुआ।