गुरुवार की सुबह 10 बजे नव वर्ष के अवसर पर रहली क्षेत्र में रानगिर स्थित हरसिद्धि माता मंदिर में देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने विधिवत पूजन-अर्चन कर माता रानी से क्षेत्र और विधानसभा के नागरिकों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कामना कर माँ हरसिद्धि का आशीर्वाद समस्त देवरी विधानसभा व प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे प्रार्थना की।