गोमिया: गोमिया रेल ओवरब्रिज: भूमि मुआवजे के लिए विस्थापित संघर्ष समिति ने की भु-अर्जन पदाधिकारी से मुलाकात
Gumia, Bokaro | Jul 1, 2026 गोमिया में प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बोकारो जिला भु-अर्जन पदाधिकारी अनुराधा कुमारी से मिला।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि समिति ने लंबित मुआवजा राशि के शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए कहा कि अधिग्रहण के बाद भी कई रैयतों को अब तक मुआवजा नहीं मिला।