महुआडांड़: महुआडार के लोध फॉल में 18 वर्षों से होता आ रहा है रुद्र महायज्ञ , मुख्य पुजारी श्री रिशेश्वर सिंह जी महाराज ने कहा
महुआडांड़ प्रखंड के बुढ़ाघाघ लोध जलप्रपात शनिवार से सोमवार दोपहर 3 बजे तक आस्था के रंग में पूरी तरह रंग गया। तीन दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ का पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। शनिवार को भव्य जलयात्रा से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन तीन दिनों तक पूरे क्षेत्र को शिवमय बनाए रखा।