उज्जैन रेलवे स्टेशन पर युवक की चार युवकों ने की पिटाई, CCTV में कैद घटना उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक की चार युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। यह वारदात स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 के बाहर बने पार्किंग क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। मारपीट की पूरी घटना स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।