चंदिया: करोड़ों का प्लांटेशन उजड़ा, लोहे की जालियां भी चोरी, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Chandia, Umaria | Jun 22, 2026 उमरिया जिले के चंदिया सामान्य वन मंडल अंतर्गत धतुरा गांव में वन विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया प्लांटेशन अब बदहाली का शिकार हो चुका है। कभी हरियाली से विकसित किए जाने वाले इस क्षेत्र में आज न तो पौधे बचे हैं और न ही उनकी सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की जालियां। जानकारी के अनुसार, प्लांटेशन की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे की जाली हुई चोरी।