पटना ग्रामीण: नालंदा: शीतला माता मंदिर भगदड़ में मृतकों के लिए कांग्रेस कार्यालय में 2 मिनट का मौन
नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ में नौ लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हैं जिनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना को लेकर लगातार बिहार सरकार घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है। वहीं मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में घटना को लेकर 2 मिनट का मौन रखा गया मौके पर कांग्रेस नेताओं ने घटना को बेहद दुखद बताया है।