फुलवरिया: हथुआ विधानसभा क्षेत्र: पूर्व और वर्तमान विधायक ने एक ही दिन किया नामांकन, जनता पर जताया भरोसा
हथुआ विधानसभा क्षेत्र से बुधवार की दोपहर दो बजे एक ही दिन जदयू के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह और राजद के वर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा ने एक ही दिन अपना नामांकन कराया। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के साथ काफी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने क्षेत्र की जनता पर अपना भरोसा जताया। कहा जनता ही मालिक।