मुज़फ्फरनगर: तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बच्चों की चीख-पुकार और सड़क पर अफरा-तफरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मुज़फ्फरनगर के चरथावल में तेज रफ्तार स्कूल वैन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त वैन में कई बच्चे सवार थे, जिनकी चीख-पुकार से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि वैन चला रहा नाबालिग चालक नशे में था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद चालक भीड़ के बीच से वैन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।