बुलंदशहर: पीड़ित ने दबंगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, न्याय की गुहार लगाई
पीड़ित श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह राधिका एंक्लेव पार्क में कुछ कार्य करा रहा था तो तभी कुछ दबंग लोग वहां आ गये और गाली गंलौच करने लगे। जिसका उसने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मार पीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों द्वारा मार पीट करने पर कालौनी के काफी लोग आ गये तो दबंग वहां से जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गये।