छतरपुर नगर: निवारी के पास अल्टो कार पुलिया से टकराई, लवकुशनगर बीआरसी की मौत, गौरिहार बीआरसी ज़िला अस्पताल में भर्ती
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के निवारी के पास एक अल्टो कार आज 26 जनवरी शाम 4:30 बजे पुलिया से टकरा गई, जिसमें लवकुशनगर बीआरसी राजेश रावत की मौत हो गई वहीं गौरिहार बीआरसी अमरनाथ व्यास घायल हुए,घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं बता दे की लवकुशनगर से ध्वजारोहण कर छतरपुर अपने घर बीआरसी लौट रहे थे।