फुलवरिया: धनिचक गांव स्थित एक किराए के मकान में एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी फरार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
श्रीपुर थाने की पुलिस को बीते कल धनीचक गांव में बड़ी सफलता हाथ लग गई। बिहार में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक किराए के मकान में छापेमारी कर देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कट्टा और दो जिंदा कारतूस को जप्त कर ली है और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।