गोरखपुर: योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में की शिरकत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को संबोधित किया और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर गोरखपुर में गठित बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला भी मौजूद रहे।