गोरखपुर: चिलुआताल पुलिस ने जालसाजी के मामले में मोहरीपुर से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एक रजिस्ट्री जमीन को दूसरे को पैसा लेकर रजिस्ट्री करने वाले दो आरोपी गोवर्धन निषाद व पल्लू उर्फ पुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को उनको गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। जहां से अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जेल रवाना कर दिया है। इन्होंने वादी मुकदमा से अलग-अलग तिथियां में पैसा लिया था।