गौरिहार: गৌরিহার क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, भूसा-अनाज भी भीगा
गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे गौरिहार क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई गांवों में खेतों में रखा भूसा, अनाज और कृषि सामग्री भीगकर खराब हो गई, वहीं घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है। जनपद सदस्य भावना राजे नरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पलटा, खड्डी, कटरा, अलीपुर समेत कई गांव प्रभावित हुए हैं।