पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरामडीह गांव में बुधवार शाम हुए वज्रपात की चपेट में आने से दो युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे तुरामडीह गांव के मैदान में युवक फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई।