रैपुरा: रैपुरा दमोह रोड पर बड़ा हादसा: कोयला भरा ट्राला पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Raipura, Panna | Apr 5, 2026 दमोह रोड स्थित बालाजी मंदिर रैपुरा के आगे बीती रात करीब 11 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, कोयले से भरा एक ट्राला सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्राला चालक ने टक्कर से बचने के लिए अचानक मोड़ लिया, जिससे वाहन नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया।