अशोक नगर: मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज सुभासगंज से थूबोन के लिए रवाना हुए, बड़ी संख्या में लोग शामिल
सुभाष गंज स्थित मंदिर से रविवार को मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज थूबोन के लिए रवाना हुए। उनके प्रस्थान के समय हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जो उनके साथ पैदल चल रहे थे। मुनि श्री शहर के गांधी पार्क, फुट ओवर ब्रिज और बाईपास बस स्टैंड रोड से गुजरे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए रस्सी का घेरा बनाया गया था, जिसे पुलिस अधिकारी और जवान संभाले हुए थे।