ऊंचाहार: ऊँचाहार ब्लाक में सफाईकर्मियों के बीच विवाद का मामला, रसीद न काटने पर की गई थी नारेबाजी
ऊँचाहार ब्लाक में तैनात सफाईकर्मी मुकेश के विरुद्ध साथी सहकर्मियों ने नारेबाजी की थी।जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, मुकेश कुमार को जिला मुख्यालय से 107 सदस्यों की रसीद काटने के लिए कहा गया था,जब सभी सफाईकर्मी चिलचिलाती धूप में ब्लाक पहुंचे तो मुकेश कुमार वहां नहीं थे।और न ही कोई मैसेज किया था।