कोटड़ी: सोपुरा गांव के पास बोलेरो में झगड़े के बाद हुआ हादसा, 4 लोग घायल
सोपुरा गांव के पास बोलेरो में झगड़े के बाद हादसा, 4 घायल बडलियास थाना क्षेत्र के सोपुरा गांव के पास बोलेरो में सवार चार युवकों के बीच हुए झगड़े में एक युवक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद तीन युवक बोलेरो लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के पीछा करने पर बीगोद क्षेत्र में त्रिवेणी पुलिया के पास बोलेरो की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए