कालका: विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद पहुंची रथपुर, पिंजौर, लाभार्थियो को वितरित किए योजनाओं के प्रमाण पत्र
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति पंचकूला के सदस्य श्याम लाल बंसल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समावेशी विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान और अंत्योदय को हासिल करने के लिए कई अनूठी स्कीमें शुरू की हैं जो की सराहनीय है।