लछुआड़ के पास गुरुवार की रात 8:00 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित होकर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और युवक को रौंदते हुए ट्रैक्टर फरार हो गई। इस दुर्घटना में युवक घायल हो गया। परिजन द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।